
प्रेमानंद महाराज फोटो सोर्स- Google
New Delhi: वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा और भक्तों के साथ होने वाली निजी भेंट पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह महाराज जी की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं। इसे लेकर भक्तों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
मैं सामने आऊं या ना आऊं
इसी बीच प्रेमानंद महाराज का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने भक्तों की चिंता को और बढ़ा दिया है। वीडियो में महाराज जी भावुक अंदाज में भक्तों को संदेश देते हुए कहते हैं, बिल्कुल चिंता न करें। हम मिलें न मिलें, हम बोलें न बोलें, लेकिन हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मैं सामने आऊं या ना आऊं, इस बात की चिंता मत करो कि तुम्हारा उत्थान कैसे होगा। नामजप करते रहो, श्रीजी की कृपा सब पर बनी रहेगी।
Heat Waves: भीषण लू और 2500 मौतें, सड़कों पर सन्नाटा; जानिये नौतपा ने कब लिया था विकराल रूप
मैं रहूं या ना रहूं, दिखूं या न दिखूं...
प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि जो जहां जिस सेवा में है, वह उसी सेवा में लगा रहे और निर्भय, निश्चिंत होकर भजन करता रहे। उन्होंने कहा, मैं रहूं या ना रहूं, दिखूं या न दिखूं, लेकिन तुम्हारा मंगल जरूर होगा। तुम्हारा भरण-पोषण ईष्ट देव द्वारा होगा, किसी व्यक्ति द्वारा नहीं।
चौराहा पार कर रहा था परिवार, तभी अचानक आई कार… गोरखपुर में सड़क हादसे से अफरा-तफरी
प्रेमानंद महाराज के इस भावुक संदेश
महाराज जी ने अपने संदेश में मौन और एकांत को भी भक्तों के हित में बताया। उन्होंने कहा, जब हमारा मन होगा हम बोल देंगे, वरना मौन एकांत रहेंगे। यह मौन एकांत हमारे लिए नहीं, आप सबके लिए है।प्रेमानंद महाराज के इस भावुक संदेश के बाद भक्तों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता और बढ़ गई है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
Location : New Delhi
Published : 26 May 2026, 7:16 PM IST
Topics : Premanand Maharaj Radha Rani Vrindavan