
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा आज (Img: Dynamite News)
Prateek Yadav Death News Live: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव को उनके दोस्त अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अखिलेश यादव अपने बेटे अर्जुन यादव, चाचा शिवपाल यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्मशान घाट पर करीब आधे घंटे तक मौजूद रहे। इसके बाद वे प्रतीक की दोनों बेटियों को लेकर घर लौट गए, जबकि धर्मेंद्र यादव अभी भी श्मशान घाट पर रुके हुए हैं।
अरविंद बिष्ट ने अपने दामाद प्रतीक की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के भावुक क्षणों में उन्होंने गमछे से आंसू पोंछे और हाथ जोड़कर दामाद को अंतिम प्रणाम किया। मौके पर मौजूद परिजन और करीबी भी भावुक नजर आए।
अंतिम संस्कार के दौरान ससुर ने नम आंखों से चिता की परिक्रमा की। पार्थिव शरीर को पूरी तरह से कपड़े से ढककर पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मौके पर मौजूद परिजन और करीबी भावुक नजर आए।
परिवार के भावुक माहौल में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और प्रतीक यादव की दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार की रस्म निभाते हुए चिता पर लकड़ी रखी। इस दौरान परिवार और समर्थकों की आंखें नम दिखीं।
प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे। इस भावुक मौके पर उनकी दोनों बेटियां भी पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और अपर्णा यादव भी श्मशान घाट पर मौजूद रहे।
अपर्णा यादव के पिता अपने दामाद प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। परिवार और करीबी रिश्तेदार इस दुखद मौके पर मौजूद हैं। अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी औपचारिकताएं शांतिपूर्वक संपन्न की जा रही हैं। इ
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार की सहमति से उनके ससुर अरविंद बिष्ट मुखाग्नि देंगे। श्मशान घाट पर परिजन, रिश्तेदार और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है। माहौल गमगीन बना हुआ है।
प्रतीक यादव के निधन के बाद शोक में डूबे परिवार के बीच अखिलेश यादव उनकी दोनों बेटियों के साथ बैठे नजर आए। इस दौरान माहौल बेहद भावुक दिखाई दिया। श्मशान घाट पर अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के अगल-बगल प्रतीक की दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा बैठी हैं। इस दौरान पद्मजा उनसे कुछ पूछती दिखी। वहीं, अखिलेश का बेटा उनके पीछे बैठा है। दो कुर्सी छोड़कर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी बैठे हैं।
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा के दौरान यादव परिवार एकजुट नजर आया। जिस शव वाहन से उन्हें श्मशान घाट ले जाया गया, उसमें धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव भी मौजूद थे। दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार अपर्णा यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा दिखाई दिया।
प्रतीक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री दिनेश सिंह श्मशान घाट पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
प्रतीक की शव यात्रा जब श्मशान घाट पहुंची तो माहौल भावुक हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने ‘प्रतीक अमर रहे’ के नारे लगाए।
प्रतीक के घर से निकली शव यात्रा 2 किमी दूर 1090 चौराहे तक पहुंच गई। हजारों समर्थक अंतिम दर्शन के लिए साथ चल रहे हैं। हाईवे की दूसरी लेन से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी रुककर श्रद्धांजलि दी लोग भावुक होकर अंतिम विदाई दे रहे हैं।
सूचना है कि थोड़ी देर में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव श्मशान घाट पहुंचेंगे। बैकुंठ धाम के पास सड़क के दोनों ओर आधा किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहन खड़े हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है और माहौल शोकपूर्ण है।
अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव बैकुंठ धाम पहुंच गए हैं। वे प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब प्रतीक की अपर्णा यादव से शादी हुई थी, तब अर्जुन अपनी मां डिंपल यादव की गोद में थे।
बैकुंठ धाम पर पंडित ध्रुव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए 13 मन लकड़ी मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा के अनुसार मुखाग्नि पुरुष देते हैं, इसलिए अखिलेश यादव या उनके पुत्र का यह दायित्व निभाना अधिक उचित रहेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह अंतिम संस्कार के दौरान प्रतीक यादव को कंधा देते नजर आए। इस दौरान परिजन और समर्थक भावुक हो गए। अंतिम यात्रा में कई राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी है।
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। माहौल बेहद भावुक और शोकपूर्ण है। लोग नम आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए हैं।
शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अंतिम संस्कार के दौरान रोते हुए प्रतीक यादव को कंधा देते नजर आए। इस भावुक क्षण में परिवार और समर्थक बेहद दुखी दिखे। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल गमगीन है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में उनका जाना बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिले।
अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घाट की ओर ले जाया जा रहा है। पूरे वातावरण में शोक और भावुकता का माहौल बना हुआ है।
बैकुंठ धाम में प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं और चिता पर लकड़ियां रखी जा रही हैं। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।
रायबरेली के सलोन से भाजपा विधायक अशोक कुमार ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह उनके पुराने मित्र थे। इस क्षति को व्यक्तिगत बताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की।
पूर्व मंत्री स्वाति सिंह प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
हरिद्वार से आए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस दुखद खबर से हम सभी स्तब्ध हैं और मन व्यथित है। महाराज ने कहा कि वे अंतिम दर्शन के लिए आए हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भाभी डिंपल यादव अपर्णा यादव के आवास पर पहुंच गई हैं। परिवार के सदस्य और करीबी लोग वहां मौजूद हैं। माहौल बेहद भावुक है और परिजन अंतिम विदाई की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
प्रतापगढ़ से सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह अपर्णा यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख जताया। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि प्रतीक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
प्रतीक यादव की मौत का मामला अब एनएचआरसी पहुंच गया है। एक एनजीओ ने शक जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने एसआईटी जांच की मांग करते हुए पूरे मामले की गहन जांच कराने की अपील की है। मामले पर एनएचआरसी ने संज्ञान लिया है।
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता पहुंचे। प्रतीक के चाचा शिवपाल यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, मंत्री बेबी रानी मौर्या, सपा विधायक संग्राम यादव सहित कई नेता अपर्णा यादव के आवास पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पार्थिव शरीर थोड़ी देर में यहां पहुंचेगा। परिवार और परिजन अंतिम विदाई के लिए मौजूद हैं।
Baby Rani Maurya ने लखनऊ में प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपर्णा और उनकी दो छोटी बेटियों के लिए यह समय बेहद पीड़ादायक है और इस क्षति की भरपाई करना लगभग असंभव है। पूरा परिवार शोक में डूबा है और माहौल बेहद भावुक बना हुआ है।
प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने उपमुख्यमंत्री Brijesh Pathak उनके आवास पहुंचे और मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बेहद दुखद घड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उनके घर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।
लखनऊ स्थित बैकुंठधाम के 5 नंबर घाट (प्लेटफार्म) पर प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। Lucknow के Baikunth Dham, Lucknow में अंतिम तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थल पर सफाई और व्यवस्था का काम चल रहा है।
बैकुंठ धाम में प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिस स्थान पर अंतिम संस्कार होना है वहां धुलाई और सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परिवार और करीबी लोग अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुटे हैं। घर के बाहर माहौल गमगीन है और लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
प्रतीक यादव के आवास के बाहर आज सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रिश्तेदार और परिचित अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसके लिए परिजनों में शोक का माहौल है। इलाके में शांति बनी हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपर्णा यादव के आवास पहुंचे और प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। घर का माहौल बेहद गमगीन नजर आया।
पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के दौरान अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं। गमगीन माहौल में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। परिवार, रिश्तेदार और समर्थक भी इस दुखद पल में भावुक नजर आए।
केजीएमयू में तैयार शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत ‘मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म’ के कारण हुए कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स से हुई।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने छोटे भाई प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावुक होकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार और समर्थकों की आंखें भी नम नजर आईं तथा माहौल गमगीन बना रहा।
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अंतिम यात्रा के लिए एक शव वाहन भी तैयार कर लिया गया है।
Prateek Yadav Passes Away: प्रतीक यादव का लखनऊ के बैकुंठ धाम में आज होगा अंतिम संस्कार
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि “पद्म विभूषण” पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा।
इस दुःखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति… pic.twitter.com/VXIuLnUZN3
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) May 13, 2026
Location : Lucknow
Published : 14 May 2026, 7:45 AM IST
Topics : aparna yadav husband passed away mulayam singh yadav son prateek yadav death news Prateek Yadav prateek yadav passed away