Pratapgarh: टूटी छत, बिखरे सपने और बहते आंसू; प्रतापगढ़ हादसे के पीड़ित अमन से मिलकर भावुक हुई पल्लवी पटेल

प्रतापगढ़ के महुली मोहल्ले में जर्जर मकान हादसे में छह लोगों की मौत के बाद विधायक पल्लवी पटेल ने पीड़ित अमन श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 9 August 2026, 11:31 AM IST

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने हादसे में परिवार के इकलौते जीवित बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया।

अमन से जाना हादसे का पूरा घटनाक्रम

विधायक पल्लवी पटेल ने अमन श्रीवास्तव से हादसे की पूरी जानकारी ली और परिवार के छह सदस्यों की असामयिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है। एक ही परिवार के छह लोगों को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Pratapgarh: मोहर्रम से पहले प्रतापगढ़ में बड़ी कार्रवाई, राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट

हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

पल्लवी पटेल ने कहा कि इस कठिन समय में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता और अन्य आवश्यक मदद पीड़ित तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Pratapgarh Crime: ब्लॉक प्रमुख समेत 6 नामजद, हाई-प्रोफाइल केस में आईजी पहुंचे थाने, छापेमारी जारी, जानें पूरा मामला

बारिश के दौरान ढही थी जर्जर छत

गौरतलब है कि दो दिन पहले लगातार बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में एक जर्जर मकान की छत अचानक ढह गई थी। हादसे के समय मकान के भीतर मौजूद परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी, जबकि अमन श्रीवास्तव घायल अवस्था में बच गए थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Location :  Pratapgarh

Published :  9 August 2026, 11:30 AM IST