थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं मिला न्याय; बुजुर्ग महिला अब उठाएगी ये कदम

देवरिया में न्याय की आस लगाए एक बुजुर्ग महिला ने प्रशासन के सामने ऐसी चेतावनी दी है, जिसने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय से न्याय के लिए दर-दर भटकने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाने का ऐलान किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 June 2026, 4:03 AM IST

Deoria: जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए डीएम से फिर गुहार लगाई है। मामले में सुनवाई न होने पर महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने आत्मदाह की चेतावनी भी दी। महिला की इस चेतावनी से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र का मामला है। महिला की पहचान सोहनपुर निवासिनी फातिमा बेगम पत्नी इकबाल अहमद के रूप में हुई है।

बुजुर्ग ने लगाया ये आरोप

जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए महिला ने कहा कि भाटपार रानी क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि(भाजपा) के करीबी कार्यकर्ता नीरज जायसवाल के प्रभाव में आकर स्थानीय पुलिस उनके मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।

Video: देवरिया मेडिकल कॉलेज के पास कूड़े का अंबार, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी; देखें पूरी रिपोर्ट

उनका कहना है कि रात के समय कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया गया और विरोध करने पर उन्हें हट जाने की चेतावनी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य जारी रहा। महिला ने कहा कि उनके सह-पट्टीदार पक्ष  नरगिस खातून द्वारा विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनके चार पुत्रों सहित अन्य लोगों को लेकर रात के समय में जबरिया निर्माण कार्य करा रहे हैं।

बुजुर्ग महिला ने दी ये चेतावनी

स्थानीय पुलिस प्रशासन से मिल रही धमकी

महिला ने कहा कि उसके रोके जाने पर स्थानीय बनकटा पुलिस प्रशासन उन्हें धमकी दे रहे हैं। वह धमकी दे रहे हैं कि तुम हट जाओ जो तुम्हें करना है करो हम लोग यह मकान बनवाएंगे।

पीड़ित महिला का कहना है कि इस मामले के बाबत वह थाने से लेकर कलैक्ट्रेट तक कई बार न्याय की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे वह आहत है।

देवरिया में नरकंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, फूले-हाथ पांव

महिला से सुनाई आपबीती

महिला ने कहा कि अब वह थक गई है और अब उसके पास एक ही विकल्प बचा हुआ है। पीड़ित महिला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी स्थानीय थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की होगी।

 

Location :  Deoria,

Published :  2 June 2026, 3:55 AM IST