
रुद्र भान राणा
Noida: महज 4 साल की उम्र में रुद्र भान राणा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और तेज स्मरण शक्ति से सभी को हैरान कर दिया है। रुद्र ने सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों की पहचान केवल 1 मिनट 5 सेकेंड में कर दिखाई और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी पूरे आत्मविश्वास के साथ बताईं।
रुद्र की इस असाधारण क्षमता को देखते हुए उसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आईबीआर अचीवर के रूप में सम्मानित किया गया है।
रुद्र की मां और शिक्षिका ज्योति सिंह ने बताया कि बचपन से ही उसे सोलर सिस्टम और ग्रहों के बारे में जानने में गहरी रुचि थी। वह अक्सर ग्रहों के आकार, रंग और उनकी विशेषताओं के बारे में सवाल पूछता था।
उन्होंने बताया कि बेटे की रुचि को देखते हुए उन्होंने भी उसे ग्रहों के बारे में विस्तार से समझाना शुरू किया। धीरे-धीरे रुद्र ने ग्रहों की पहचान और उनसे जुड़ी जानकारियां बेहद आसानी से याद कर लीं।
रुद्र भान राणा की प्रतिभा केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं रही। उसकी उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली है।
कम उम्र में उसकी विजुअल रिकग्निशन क्षमता, फैक्टुअल नॉलेज और तेज याददाश्त अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
Location : Noida
Published : 13 May 2026, 5:58 PM IST
Topics : India Book of Records International Book of Records knowledge of the solar system Rudra Bhan Rana solar system knowledge