
सतवीर सिंह नागर को मिली बड़ी जिम्मेदारी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा दांव खेला है। मायावती ने गौतमबुद्ध नगर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह गुर्जर को मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया है। सीधे तौर पर इस तरीके से मायावाती ने भाजपा को टक्कर दी है। क्योंकि भाजपा ने वेस्ट यूपी का क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को बनाया तो मायावती ने सतवीर सिंह नागर को मेरठ मंडल का प्रभारी बनाकर बड़ा दाव खेला है।
मायावती ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सतवीर सिंह नागर पर भरोसा जताते हुए उन्हें गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। सतवीर सिंह नागर ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा को कांटे की टक्कर दी थी। अब उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले जबरदस्त एंट्री ली है।
Kanshi Ram Jayanti: बसपा सुप्रीमो Mayawati ने कांशीराम को ऐसे किया याद
सतवीर सिंह नागर की वापसी के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं और समर्थकों का मानना है कि उनके अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ का लाभ संगठन को मिलेगा। राजनीतिक जानकार भी इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के जनाधार को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि मेरठ मंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर देंगे। सबसे ज्यादा गुर्जर वोटरों पर प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि उनकी गौतमबुद्ध नगर के अलावा वेस्ट यूपी में अच्छी पकड़ है।
UP Politics: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- 2007 जैसी स्थिति फिर…
Location : Noida
Published : 4 July 2026, 10:09 AM IST