शिकोहाबाद की टायर फैक्टरी में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

शिकोहाबाद के नौशहरा क्षेत्र स्थित एसएमवीडी टायर फैक्टरी में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 October 2026, 4:52 PM IST

Shikohabad News: नौशहरा क्षेत्र के उरमुरा किरार स्थित एसएमवीडी टायर फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से निकलने वाला काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया।

दोपहर ढाई बजे के करीब लगी आग

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब ढाई बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

दमकल कर्मियों ने शुरू किया आग बुझाने का प्रयास

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए। फैक्टरी में आग तेजी से फैलने के कारण धुएं का घना गुबार छा गया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दमकल कर्मी लगातार जुटे रहे।

आग लगने की वजह और नुकसान का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फैक्टरी में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका भी अभी आकलन नहीं किया गया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर एसडीएम राजेश शुक्ला, सीओ जयविन्द गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की।

Location :  Shikohabad

Published :  4 October 2026, 4:52 PM IST