
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) और सचिव शोभाराम चंदीला
Noida Desk: गौतमबुद्ध नगर के उन युवा वकीलों के लिए खुशी की बात है। यह सूरजपुर कोर्ट में अपना चैंबर चाहते हैं। दरअसल, जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन (गौतमबुद्ध नगर) की ओर से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर सूरजपुर कोर्ट में वकीलों के चैंबरों के पुनर्निर्माण की मांग की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) और सचिव शोभाराम चंदीला ने ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है।
सचिव शोभाराम चंदीला ने बताया कि कोर्ट में वकीलों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से चैंबर की संख्या कम पड़ रही है। कोर्ट में करीब 5 हजार से ज्यादा वकील हैं और चैंबर सिर्फ 824 हैं। इसलिए चैंबरों का निर्माण बेहद जरूरी है।
शोभाराम चंदीला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन चैंबरों के निर्माण में रूकावट कर रहा था। जिसकी वजह से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में अफ़सरों के साथ बैठक की गई। इस दौरान प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि जिस भूमि पर अधिवक्ताओं के चैंबर बने हैं, उसका स्वामित्व अधिकार प्राधिकरण में निहित नहीं है।
अब यह मामला गौतमबुद्ध नगर की डीएम तक पहुंच गया। इस मामले में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) का कहना है कि इससे वकीलों को फायदा होगा। काफी समय से कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील चैम्बरों की मांग कर रहे थे। उन उनकी समस्याओं का समाधान होने वाला है।
Location : Noida
Published : 29 May 2026, 6:12 PM IST
Topics : Bar Association News Greater Noida Authority Lawyers Chamber Demand Noida Lawyers noida news