अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, महराजगंज की 8 इकाइयों को मिले नए अध्यक्ष; देखें सूची

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महराजगंज इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से 8 स्थानीय इकाइयों के नए अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिला प्रभारी अजय राज कसौधन व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार की मौजूदगी में निर्णय लेते हुए सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को दो सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित कर सूची सौंपने का निर्देश दिया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 March 2026, 6:22 PM IST

Maharajganj: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महराजगंज की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रभारी अजय राज कसौधन की देखरेख एवं जिला अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया, जिसके उपरांत जिले की 8 प्रमुख इकाइयों में नए अध्यक्षों की मनोनयन/घोषणा की गई।

नए अध्यक्षों की सूची

बैठक में निर्णय लिया गया कि सदर इकाई से राहुल जायसवाल, पनियरा से दिलीप कसौधन, सिसवा से शिबू खान, घुघुली से दीपक कश्यप, सिंदुरिया से विद्याभूषण गुप्ता, निचलौल से समय कसौधन, बागापार से सुरेश गुप्ता तथा भिटौली से मानवेंद्र द्विवेदी को नए सत्र के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

जिला प्रभारी अजय राज कसौधन ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती आपसी समन्वय, सक्रियता और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर निर्भर करती है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अध्यक्ष दो सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची जिला कमेटी को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठनात्मक ढांचा समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके।

Iran-Israel War: महायुद्ध के बीच पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट कमेटी की बैठक, जानिए बड़ा अपडेट

जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नई टीम से अपेक्षा है कि वह बाजार की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी और प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेगी।

वैश्विक संकट पर सियासत तेज, इजरायल-ईरान युद्ध के बीच विपक्ष ने सरकार से की ये बड़ी मांग

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला संरक्षण संजय पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सदरे आलम, युवा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सूरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री हरिद्वार गुप्त, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता सहित बागापार से अशोक गौड़, घुघुली से प्रिंस जायसवाल, भिटौली से सुमित चौरसिया, कुशल वर्मा, सिंदुरिया से नवल किशोर जी एवं अवनीश पटेल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 2 March 2026, 6:22 PM IST