
IAS अधिकारियों का तबादला (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरकार ने बडा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को अबसे थोड़ी देर पहले दो दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले कर दिये हैं। कई जनपदों के डीएम भी बदल दिये गये हैं। सरकार ने इससे पहले रविवार रात को भी बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों का तबादल किया।
गौरांग राठी को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया। इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर, कुमार हर्ष को बुलंदशहर और अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम नियुक्त किया गया। आलोक यादव को शामली, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर और नितिन गौड़ को अमरोहा की जिम्मेदारी दी गई। अभिषेक गोयल को हमीरपुर और सरनजीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम बनाया गया।
निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर, घनश्याम मीना को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी और इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का जिलाधिकारी बनाया गया। बृजेश कुमार को औरैया तथा मनीष बंसल को आगरा का डीएम नियुक्त किया गया।
इसके अलावा अरविंद मलप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव, नितीश कुमार को UPPCL का MD और श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत निगम का MD बनाया गया। आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने, जबकि किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया।
दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त, शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव MSME और आलोक कुमार को अपर मुख्य सचिव MSME बनाया गया। रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा, मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन और अश्विनी कुमार पांडेय को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया।
हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास विभाग, जुनैद अहमद को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर और अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई। सचिन कुमार सिंह को अपर निदेशक कृषि उत्पादन और बसंत अग्रवाल को कर्मचारी बीमा योजना का निदेशक बनाया गया।
हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, मुकेश चंद्र को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और केशव कुमार को राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया।
श्रुति शर्मा को हापुड़, गामिनी सिंगला को बदायूं, सुनील कुमार धनवंता को बहराइच और पूजा साहू को अमेठी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। वहीं रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड को झांसी का CDO नियुक्त किया गया।
Location : Lucknow
Published : 20 April 2026, 7:25 PM IST