मैनपुरी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 February 2026, 8:14 PM IST

Mainpuri: जनपद मैनपुरी के थाना किशनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव के निर्देशन में की गई।

यह है पूरा मामला 

थाना किशनी पुलिस टीम ने 9 फरवरी 2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मणिगांव से देवपुरा को जाने वाले रास्ते के पास खेत में दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जयपाल पुत्र सुभाष निवासी मणिगांव, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी बताया। अभियुक्त की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

होली 2026: यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा सैकड़ों होली स्पेशल ट्रेनें

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण जैसे स्टील का ड्रम, प्लास्टिक की पिपली, लकड़ी की प्लेट, पाइप, बोतलें एवं अन्य सामग्री भी मौके से जब्त की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और बेचने का कार्य कर रहा था।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना किशनी में आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गोरखपुर में पारिवारिक कलह में महिला ने किया बड़ा कांड, जानें पूरी खबर

समय रहते सख्त कार्रवाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक हुसैन, उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह सहित थाना किशनी की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का कारोबार हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 10 February 2026, 8:14 PM IST