
मैनपुरी पुलिस स्टेशन (Img: X)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैनपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12 वारंटी और 12 वांछित आरोपी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिटी सर्किल में 7 गिरफ्तार सिटी सर्किल में कोतवाली पुलिस ने 2 वारंटियों को पकड़ा। एलाऊ पुलिस ने 2 वारंटी और 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं दन्नाहार पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें: Mainpuri: घर में POP का काम कर रहा था युवक, करंट से मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम
भोगांव सर्किल में बेवर पुलिस ने 2 वारंटी और 4 वांछित आरोपियों को पकड़ा। किशनी पुलिस ने 2 वारंटी और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि भोगांव और बिछवां थाना क्षेत्र में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
मैनपुरी पुलिस की कार्रवाई (Img: Dynamite News)
कुरावली पुलिस ने 2 वारंटी और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। घिरोर पुलिस ने एक वारंटी और 3 वांछित आरोपियों को पकड़ा। औंछा में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। करहल थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं कुर्रा और बरनाहल थाना क्षेत्रों में अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: Mainpuri: छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया युवक, फिर इस हालत में मिली लड़की; POCSO में मुकदमा दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित और वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीमों को ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Mainpuri
Published : 13 September 2026, 2:37 PM IST