
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Mahrajganj: जिले के बागापार क्षेत्र के बागापार टोला बरईठवा में क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनसे 76 हजार रुपये लेकर भी क्रेडिट कार्ड का बिल जमा नहीं किया गया।
पीड़ित राममिलन शर्मा ने बागापार चौकी में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड के बकाया बिल के भुगतान के लिए बैंक से संबंधित कार्य देखने वाले आलोक पटेल को 76 हजार रुपये दिए थे। राममिलन शर्मा का कहना है कि उन्हें भरोसा था कि रकम समय पर बैंक में जमा कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Maharajganj में नशा तस्करी और ATM ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
शिकायत के अनुसार आरोप है कि आलोक पटेल ने पैसे लेने के बावजूद क्रेडिट कार्ड खाते में बिल जमा नहीं किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो भुगतान किया गया और न ही पीड़ित की राशि वापस की गई। इस दौरान पीड़ित लगातार संपर्क करता रहा, लेकिन आरोपित द्वारा हर बार टालमटोल किया जाता रहा।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार आरोपित से संपर्क कर अपनी राशि वापस करने या बिल जमा करने की बात कही लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस की शरण ली और बागापार चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
Maharajganj में नशा तस्करी और ATM ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बागापार चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Location : Mahrajganj
Published : 9 May 2026, 11:31 AM IST