Site icon Hindi Dynamite News

Mahoba News: रोडवेज बस के अंदर महिला श्रद्धालु ने किया बड़ा कांड, यात्रियों में मचा हड़कंप

महोबा जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। चित्रकूट से भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लौट रही 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु ने चलते-चलते अचानक रोडवेज बस के अंदर ही आत्महत्या की कोशिश कर डाली...पढ़ें पूरी खबर
Published:
Mahoba News: रोडवेज बस के अंदर महिला श्रद्धालु ने किया बड़ा कांड, यात्रियों में मचा हड़कंप

Mahoba News :  महोबा जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। चित्रकूट से भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लौट रही 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु ने चलते-चलते अचानक रोडवेज बस के अंदर ही आत्महत्या की कोशिश कर डाली। इस घटना से बस में सवार सभी यात्री सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

क्या है पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के दौनी गांव निवासी सुखिया नामक विधवा महिला अपने परिजनों व देवरानी सोमवती के साथ पैदल चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद सभी लोग शनिवार को बांदा डिपो की बस से महोबा लौट रहे थे। बताया गया कि यात्रा के दौरान सुखिया ने 177 रुपए का टिकट बनवाया और कंडक्टर को 500 रुपए का नोट दिया। फुटकर न होने के कारण परिचालक ने बाकी रकम टिकट पर लिखकर बाद में देने की बात कहकर चला गया इसी बीच, न जाने क्या सोचकर महिला ने अचानक खिड़की से अपना कपड़ा बांधकर फंदा बना लिया और गले में कस लिया।पहले तो किसी को इस घटना का अंदेशा नहीं हुआ। बस जैसे ही मटोंध क्षेत्र पहुंची, महिला की देवरानी सोमवती ने उसे अचेत देखा। जब उसने जगाने का प्रयास किया तो महिला के गले में फंदा देख चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनते ही बस में सवार यात्री घबरा गए। चालक और परिचालक भी सकते में आ गए लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कदम उठाया।

ट्रंप टैरिफ वॉर के बीच भारत का सख्त कदम, अमेरिका के लिए पोस्टल सर्विस अस्थायी रूप से बंद

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती…

बस को रोककर मटोंध क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को बुलाया गया और वहीं बस के अंदर ही महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर बिना समय गंवाए महिला को उसी बस से जिला अस्पताल महोबा पहुंचाया गया। वर्तमान में महिला को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अब तक कोई कारण सामने नहीं आया है। उसकी देवरानी सोमवती का कहना है कि उसे खुद भी नहीं समझ आया कि सुखिया ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धालुओं के बीच यह खबर तेजी से फैल गई है और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

Exit mobile version