
यूपी की सभी खबरें एक साथ
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
कन्नौज की सदर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपनिबंधक अश्वनी कुमार वर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बैनामा (सेल डीड) में गड़बड़ी करने के नाम पर पहले 1 लाख 30 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में 60 हजार रुपये पर तय किया गया। टीम ने तय रकम लेते समय आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही एक प्राइवेट कर्मी को भी हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है। दोनों को कन्नौज कोतवाली ले जाया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
गोरखपुर के सहजनवा थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजय कुमार पथरकट उर्फ छोटू के कब्जे से चोरी के आभूषण और 2,365 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई वारदातों का खुलासा हुआ है और आगे की कार्रवाई जारी है।
कन्नौज में रजिस्ट्री के नाम पर 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में कानपुर विजिलेंस ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने उप निबंधक अश्विन वर्मा और प्राइवेट कर्मी जितेंद्र कुशवाहा को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को मौके से हिरासत में लेकर टीम कानपुर ले गई है। मामले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में बाजनगर अंडरपास के पास कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में 10 साल का एक बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एलजी गोलचक्कर के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवती चांदनी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के बराबर गांव में कब्रिस्तान में JCB चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने मिट्टी उठाकर कई कब्रों को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस को बुलाया। तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लखीमपुर खीरी में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में चोर गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से 2.07 लाख रुपये नकद, जेवर, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी पवन गौतम ने मामले की जानकारी दी है।
ललितपुर के सौजना थाना क्षेत्र के ग्राम कोरवास में एक किसान के घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंची टीम मामले की जांच में जुटी है।
अयोध्या में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सख्त कार्रवाई की है। कुल 162 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। इनमें रुदौली तहसील के 17, मिल्कीपुर के 46, सोहावल के 31 और बीकापुर तहसील के 68 कर्मचारी शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सपा नेता के साथ हाथ, पैर और लात-घूंसों से पिटाई की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों का आरोप है कि वाराणसी के सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारे लाल व उनके परिजनों ने हमला किया। एएसपी अन्नत चन्द्रशेखर के अनुसार, मामला कारोबारी विवाद से जुड़ा है और पुलिस जांच में जुटी है।
महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र स्थित जोगियाबारी अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सीमा से सटे गांवों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन निगरानी रखी गई। जवानों की मौजूदगी से पूरे इलाके में सुरक्षा का माहौल बना रहा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
हमीरपुर के मोराकंदर गांव में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। यह हादसा देर रात तेज तूफान के दौरान स्लैब गिरने से हुआ था, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
रायबरेली में बागी सिपाही सुनील शुक्ला ने जिला पुलिस लाइन के जर्जर आवासों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टूटी रेलिंग और बदहाल क्वार्टरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जवान परेशान हैं, जबकि अफसरों के दफ्तर चमकदार हैं। मामले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने सीजन खत्म होने से पहले ही कप्तानी से हटने का आग्रह किया था, जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया। टीम इस सीजन पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। पंत के इस फैसले के बाद टीम मैनेजमेंट आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है।
उन्नाव के पुरवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पुरवा और मौरावां में शासन द्वारा नामित 6 सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम ने सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कौशांबी के मंझनपुर स्थित हजरतगंज कस्बे में नाले में डूबने से एक बच्चे की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने परिजनों से मिलकर 4 लाख रुपये का चेक सौंपा। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर मदद प्रदान की गई। मामले को लेकर इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में पीड़ित परिवार पर दबंगों के हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित करन सैनी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
लखनऊ में सीएम आवास पर केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित सभी मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी एलओ और सभी विभागों के प्रमुख सचिव भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की समीक्षा की गई।
कुशीनगर के नगर पालिका वार्ड नंबर 21 में 165 मीटर लंबे चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। बताया गया कि इस पर करीब दर्जन भर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है और आगे भी ऐसे मामलों पर निगरानी रखने की बात कही गई है।
कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र स्थित सलेमपुर माहेरा में सड़क किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
कुशीनगर के नगर पालिका वार्ड नंबर 21 में 165 मीटर लंबे चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। बताया गया कि इस पर करीब दर्जन भर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है और आगे भी निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।
कन्नौज में गैंगस्टर मामले में न्यायालय ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, नीलू यादव और सह अभियुक्त पूजा तोमर को सजा सुनाई है। कोर्ट ने नवाब सिंह और नीलू यादव को 8-8 साल की सजा के साथ 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं पूजा तोमर को 6 साल की सजा सुनाई गई है। मामले में अदालत के फैसले के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
लखनऊ में आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि 1 जून को प्रयागराज में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा आयोजित की जाएगी। पार्टी के अनुसार 5 जून को प्रदेशभर में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी का कहना है कि दोनों मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।
मैनपुरी के सराफा बाजार में हॉलमार्क टीम ने बॉबी ज्वैलर्स की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान हॉलमार्क आभूषण न मिलने पर टीम ने आवश्यक कदम उठाए। इसके विरोध में व्यापारियों ने सराफा बाजार बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। मामले के बाद बाजार में हलचल का माहौल बना रहा।
कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र स्थित सलेमपुर माहेरा में सड़क किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
कुशीनगर के नगर पालिका वार्ड नंबर 21 में 165 मीटर लंबे चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त चकरोड को कब्जा मुक्त कराया। बताया गया कि इस पर करीब दर्जन भर लोगों का अवैध कब्जा था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है और आगे भी ऐसे मामलों पर निगरानी रखने की बात कही गई है।
अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर परिसर में तालाब किनारे मांस मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
नोएडा के सेक्टर-16 कार मार्केट में नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अवैध दुकानों के बोर्ड औ
मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने हिमाचल प्रदेश में फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव से शादी की है। जानकारी के अनुसार मोनिका यादव का पहले पति धर्मेंद्र यादव से तलाक हो चुका है। वहीं गौरव चौधरी ने भी अपनी जर्मन पत्नी से तलाक ले लिया था। बताया गया कि गौरव चौधरी पहले जर्मनी में बिजनेस मैन के रूप में कार्यरत थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने औपचारिक घोषणा करते हुए बताया है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। फ्रेंचाइजी ने उनके नेतृत्व और योगदान की सराहना की है। साथ ही टीम मैनेजमेंट ने भविष्य की रणनीति को देखते हुए आगे की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर परिसर में तालाब किनारे मांस मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मिर्जापुर के चील्ह क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। बरामद रकम को आयकर अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि कैश की सटीक राशि की आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह रकम एक ट्रैवल व्यवसायी की है। मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चर्चित गुर्जर गैंग के मास्टरमाइंड शेरा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने सुपारी लेकर एक ठेकेदार के घर पर अपने करीब दो दर्जन गुर्गों के साथ हमला किया था। शेरा पर पहले से आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल और शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मैनपुरी में एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए करीब 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। थाना कुरावली और भोगांव में दर्ज 95 मुकदमों से संबंधित माल को गड़ेरी रोड स्थित ग्रीन वेस्ट हाउस में नष्ट किया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों के अनुसार, अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चर्चित गुर्जर गैंग के मास्टरमाइंड शेरा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने सुपारी लेकर एक ठेकेदार के घर पर अपने करीब दो दर्जन गुर्गों के साथ हमला किया था। शेरा पर पहले से आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाइसेंसी पिस्टल और शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। यह हादसा देर रात मोराकंदर गांव में हुआ था, जब तेज तूफान के कारण पुल का स्लैब गिर गया और 6 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
देवरिया में DM मधुसूदन हुल्गी ने भाटपाररानी स्थित PHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर DM ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
हापुड़ नगर के दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। क्षेत्र में बार-बार बिजली आने-जाने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे बिजली घर पर पहुंच गए। लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित विभागीय अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे हैं।
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के चितौरा धनौरा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे कालीचरण (28), अपने चाचा हरपाल (50) के साथ बाइक से अलापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क के बीच लटके झटका तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से खेत जा रहे 22 वर्षीय युवक कालीचरण की झटका मशीन के तार की चपेट में आने से गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर में स्कूल जाते समय दो बहनों के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और परिजन सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में तैनात रिटायर्ड बाबू अरविंद कुमार द्वारा कुर्सी न छोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह पद से रिटायर होने के बाद भी पद पर बने हुए हैं। इस मामले को गंभीर मानते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन पर करोड़ों रुपये के घोटाले का मास्टरमाइंड होने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
संभल के धनारी क्षेत्र स्थित छपरा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के डूमवाला गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अहसान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। बताया जा रहा है कि अहसान नकुड़ क्षेत्र के कपूरी गांव का निवासी था। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई है।
गोरखपुर में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए “एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट” जारी किया है। जिले में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम और बिजली विभाग को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
रामपुर के थाना भोट क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार ईद मनाने के लिए अपनी नानी के घर आया हुआ था।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 29 May 2026, 10:33 AM IST