
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Baghpat: बागपत पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो मैट्रिमोनियल साइट्स पर खुद को आर्मी अफसर बताकर लड़कियों से ठगी कर रहा था। आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ नवीन सिंह के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर का रहने वाला है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल ऐप्स पर अपना प्रोफाइल बना रखा था, जिसमें वह खुद को आर्मी का मेजर बताता था और महिलाओं से शादी का झांसा देकर पैसे ठगता था।
शिकायत मिलने पर शुरू हुई कार्रवाई
बागपत साइबर क्राइम थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे मैट्रिमोनियल ऐप पर संपर्क किया था। इस व्यक्ति ने खुद को आर्मी का मेजर बताते हुए शादी का प्रस्ताव दिया। महिला ने उसे विश्वास करके पैसे भेजे, लेकिन बाद में पता चला कि वह फर्जी था और शादी का झांसा देकर पैसे हड़प लिए थे। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी ने कई अन्य महिलाओं से भी इस तरह की ठगी की थी। साइबर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आर्थिक तंगी के कारण ठगी का रास्ता अपनाया
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से सिविल इंजीनियर था। उसकी प्राइवेट नौकरी छूट जाने के बाद उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उसने ठगी का रास्ता चुना। आरोपी ने शादी डॉट कॉम समेत कई मैट्रिमोनियल साइट्स पर नवीन सिंह नाम से प्रोफाइल बनाई थी और खुद को कर्नल, मेजर जैसे सैन्य अफसर बताकर कई महिलाओं से संपर्क किया।
अब तक 20 महिलाओं और लड़कियों को फंसाया
आरोपी ने अब तक करीब 20 महिलाओं से शादी का झांसा देकर पैसे हड़पे थे। इनमें से एक महिला से उसने 2.73 लाख रुपए की ठगी की। आरोपी द्वारा की गई इस ठगी की वारदातों से पुलिस ने पाया कि वह सैकड़ों महिलाओं को अपनी चालाकियों से ठग चुका था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से क्या-क्या मिला?
पुलिस की अपील
बागपत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मैट्रिमोनियल ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफार्म्स पर सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क करते वक्त पूरी जानकारी प्राप्त करें। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि ठगों के जाल में न फंसे और अपने व्यक्तिगत विवरणों को सुरक्षित रखें।
Location : Baghpat
Published : 14 August 2025, 6:37 PM IST
Topics : Baghpat cyber crime Fake Love love trap Matrimonial Site