मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसियों पर लगी लाइनें, जानिए क्यों परेशान हैं लोग ?

मुजफ्फरनगर में अब घरेलू गैस सिलेंडर 25 दिन में एक ही मिलेगा। ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के असर की चर्चा के बीच गैस एजेंसियों के बाहर बुकिंग के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 March 2026, 3:31 PM IST

Muzaffarnagar: ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अब धीरे-धीरे आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी दिखाई देने लगा है। इसका प्रभाव गैस आपूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ता दिख रहा है। अब बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को 25 दिन में केवल एक ही घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा।

समय पर गैस उपलब्ध

एजेंसी संचालकों ने बताया कि सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को 25 दिन के अंतराल में ही एक सिलेंडर दिया जाए। इसका मकसद यह है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

गैस सिलेंडरों की आपूर्ति

इसी के साथ कई जगहों पर नए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। एजेंसी संचालकों के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और मध्यम वर्ग के लोगों तक गैस की आपूर्ति लगातार बनी रहे।

नई व्यवस्था लागू

नई व्यवस्था लागू होने के बाद मुजफ्फरनगर की गैस एजेंसियों के बाहर गैस बुक कराने के लिए लोगों की भीड़ भी दिखाई देने लगी है। पहले आमतौर पर ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता था, लेकिन अब लोग समय से गैस बुक कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि एजेंसी संचालकों का ने बताया कि गैस की वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि यह सिर्फ एक प्रबंधन व्यवस्था है ताकि सभी उपभोक्ताओं तक गैस समान रूप से पहुंच सके।

यूपी में RTO बनकर वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़, मुजफ्फरनगर में आठ गिरफ्तार; जानिये हाईवे पर कैसे होता था खेल

गैस की सप्लाई जारी

आधुनिक गैस एजेंसी के मैनेजर तरंग कंसल ने बताया कि ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के कारण सरकार ने एहतियात के तौर पर यह व्यवस्था लागू की है। उन्होंने कहा कि गैस की सप्लाई जारी है और सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

सप्लाई पर पाबंदी

उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर कुछ पाबंदी लगाई गई है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा सके। आने वाले समय में यदि हालात सामान्य होते हैं तो सरकार इस नियम में बदलाव भी कर सकती है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 10 March 2026, 3:31 PM IST