झांसी में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान, 2.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

झांसी में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए झांसी जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 22 नवंबर को जनपद में पल्स पोलियो अभियान का आगाज होगा। इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 2 लाख 97 हजार 845 बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 November 2026, 6:40 PM IST

Jhansi: बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए झांसी जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 22 नवंबर को जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ होगा। इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 2 लाख 97 हजार 845 बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 1173 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 816 टीमें और 247 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विकास भवन सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने स्वास्थ्य विभाग और अभियान से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, धर्मगुरुओं तथा सामाजिक संगठनों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूटना नहीं चाहिए। निर्धारित समय से पहले बूथ बंद करने वाली टीमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

उन्होंने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि सभी अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा जरूर पिलवाएं।

झांसी में घर-घर पहुंचेगी पोलियो की दवा

स्कूलों में बनेंगे पोलियो बूथ

प्रशासन ने 22 नवंबर को सभी प्राथमिक विद्यालय खुले रखने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में पोलियो बूथ बनाए जाएंगे और बच्चों को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) भी वितरित किया जाएगा। शिक्षकों से कहा गया है कि वे बच्चों की टोलियां बनाकर अभिभावकों को जागरूक करें और बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करें।

रानी लक्ष्मीबाई जयंती 2026: वीरता और साहस की मिसाल थीं झांसी की रानी, अंग्रेजों से लड़ते हुए देश के लिए दिया बलिदान

घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

22 नवंबर को बूथों पर दवा पिलाने के बाद 23 से 27 नवंबर तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। इसके बाद 30 नवंबर से बी-टीम भी अभियान में सक्रिय होगी। निर्माण स्थलों, स्टोन क्रेशर और मजदूर परिवारों की बस्तियों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, 35 ट्रांजिट बूथों पर आने-जाने वाले बच्चों को भी दवा पिलाई जाएगी।

सरकारी घर का सपना या साइबर ठगों का बड़ा खेल? झांसी में फर्जी लिस्ट से 200 ग्रामीण ठगी के शिकार; मचा हड़कंप

धर्मगुरुओं से मंदिरों में आरती और मस्जिदों में नमाज के बाद लाउडस्पीकर के जरिए जागरूकता फैलाने की अपील की गई है। नगर निगम को चौराहों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अभियान का प्रचार करने का सुझाव दिया गया है।

Location :  Jhansi

Published :  19 November 2026, 6:36 PM IST