
आगरा में कंपाउंडर का शव बरामद
आगरा: यूपी के आगरा में शनिवार को क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के बेटे की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक युवक की पहचान काकू (21) के रूप में हुई है। काकू पेशे से कंपाउंडर था जो एक निजि अस्पताल में कार्य करता था। मामला आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित इंदिरा ज्योति नगर का है।
परिजनों ने बताया कि काकू को आखिरी बार एक ऑटो चालक के ऑटो में देखा था, जिसके बाद वह लापता हो गया। उसकी बुलेट बाइक भी अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ में इंट्रा कैप लगी हुई थी, जिससे मामला और संदिग्ध माना जा रहा है। वहीं जानकारी सामने आई है कि आकाश को आखिरी बार बिट्टू टैम्पो वाले और अन्य दोस्तो के साथ बिट्टू के साथ हनुमान नगर की ओर जाते देखा गया था।
पुलिस ने बताया कि शव मिलने पर उसके कपड़े फटे हुए थे और हाथ में ड्रिप की सुई लगी हुई थी, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
Location : Agra
Published : 16 May 2026, 3:49 PM IST