चंदौली में गरजे डॉ. संजय निषाद, निषाद पार्टी की ताकत दिखाने की तैयारी

मुगलसराय में डॉ. संजय निषाद के दौरे ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। कार्यकर्ताओं के जोश और 1 मई महारैली की तैयारियों के बीच उन्होंने जीत का भरोसा जताते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 April 2026, 9:18 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश की सियासत इन दिनों पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है और इसी कड़ी में नेताओं का दौरा और कार्यकर्ताओं को साधने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी माहौल में डॉ. संजय निषाद का कार्यक्रम किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं दिखा। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का साफ संदेश भी दे दिया।

जोरदार स्वागत से दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के नियमताबाद विकासखंड सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि संगठन जमीनी स्तर पर काफी सक्रिय है।

चुनावी रणनीति और जीत का भरोसा

डॉ. निषाद ने कहा कि भाजपा की रणनीति साफ है कि जनता के बीच रहकर काम करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

चंदौली में आधी रात बड़ा एक्शन: अवैध खनन पर छापा… 5 ट्रैक्टर और जेसीबी सीज

1 मई महारैली को सफल बनाने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. निषाद ने 1 मई को वाराणसी में होने वाली महारैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी और कहा कि मुगलसराय क्षेत्र में निषाद समाज की भूमिका निर्णायक है, इसलिए सभी पूरी ताकत के साथ जुटें।

Location :  Chandauli

Published :  26 April 2026, 9:18 PM IST