
यूपूी में आंधी का कहर
Prayagraj: 28 मई की रात आई तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में भारी तबाही मचा दी। खराब मौसम के चलते मां-बेटे समेत आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव में तेज आंधी के दौरान टिनशेड का पिलर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 85 वर्षीय फूलकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीनों जिलों में प्रशासनिक टीमें लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। बिजली विभाग भी आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।
कौशांबी के दूनी का पुरवा मजरा पूरब शरीरा में एक कच्चा मकान गिरने से:
की मलबे में दबकर मौत हो गई।
वहीं सिराथू तहसील के पहाड़पुर गांव में टिनशेड की चपेट में आने से 50 वर्षीय चंद्रभवन की जान चली गई।
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित गड़ेवरा गांव की आदिवासी बस्ती में तेज आंधी के दौरान एक महुआ का पेड़ मकान पर गिर गया। हादसे में मकान ढह गया और अंदर सो रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसों के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Location : Prayagraj
Published : 29 May 2026, 2:58 PM IST
Topics : Kaushambi Pratapgarh Prayagraj Strom. UP News