
स्वीप वोटर अवेयरनेस हाथरस (Img: Dynamite News)
Hathras: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के चार विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के तहत एमआई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, जनता आदर्श इंटर कॉलेज रुहेरी, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर और एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ में प्रधानाचार्यों ने प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई।
स्वीप वोटर अवेयरनेस हाथरस (Img: Dynamite News)
उन्हें बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे युवा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Hathras: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11,190 नए वोटरों को मिला मौका; जानें पूरा आंकड़ा
विद्यार्थियों से अपने परिवार में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके भाई-बहनों और अन्य पात्र सदस्यों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर में पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म-6 उपलब्ध कराए गए।
स्वीप वोटर अवेयरनेस हाथरस (Img: Dynamite News)
वहीं जनता आदर्श इंटर कॉलेज रुहेरी में भरे हुए फॉर्म विद्यालय में जमा कराने और किसी तरह की समस्या होने पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करने की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें: Hathras: छत पर खड़े होकर देख रहा था कार्यक्रम, अचानक लगा ऐसा करंट कि झुलस गया मासूम
इसके अलावा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना अभियान के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जानी है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
Location : Hathras
Published : 17 November 2026, 6:17 PM IST
Topics : Form 6 Voter Registration hathras news SVEEP Voter Awareness Hathras UP Vidhan Sabha Election 2027 UP News