
मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम (Img: Dynamite News)
Hathras:उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में मौसम में बदलाव और सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। बच्चों में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। बागला जिला अस्पताल में बच्चों के उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पिछले करीब 15 दिनों में तीन गुना तक बढ़ गई है। पहले जहां प्रतिदिन करीब 20 से 25 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 60 से 70 तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: हाथरस में युवक की संदिग्ध मौत, आखिर बंद दरवाजे के पीछे क्या हुआ?
अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। परिजन सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बच्चों को दवा देने के साथ ही उनके रखरखाव और ठंड से बचाव के तरीके भी बता रहे हैं।
एसएनसीयू में मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम ने बताया कि इन दिनों बच्चों में सबसे अधिक खांसी, जुकाम और बुखार की समस्याएं सामने आ रही हैं। ओपीडी में रोजाना करीब 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं एसएनसीयू वार्ड में 12 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से ज्यादातर भरे रहते हैं।
डॉक्टर शुभम ने बताया कि सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों की विशेष देखभाल जरूरी है। बच्चों को अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर न ले जाएं। बाहर ले जाना जरूरी हो तो उन्हें टोपी, दस्ताने, मोजे और गर्म कपड़े पहनाकर रखें। ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। कमरे को पर्याप्त गर्म रखें और रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें: हाथरस में यूट्यूब वीडियो देखकर अपनाया घरेलू उपाय, गर्भवती महिला की हालत गंभीर
वहीं, नगला दुली निवासी सोनम देवी अपने डेढ़ महीने के बच्चे को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बच्चे को सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत है। इसकी शुरुआत सोमवार रात से हुई। मौसम में बदलाव के चलते छोटे बच्चों की सेहत को लेकर परिजन भी चिंतित नजर आ रहे हैं।
Location : Hathras:
Published : 26 November 2026, 1:39 PM IST
Topics : Bagla district hospital Hathras Hathras seasonal illness children hathras news UP news today Hathras winter care for children Hindi