ग्रेटर नोएडा: ढकी नंबर प्लेट वाली कार का चालान काटने पर विवाद, ट्रैफिक कांस्टेबल लाइन हाजिर

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर घंटा चौक पर ढकी नंबर प्लेट वाली कार का चालान काटने के बाद हुआ विवाद। कार सवार युवक ने कार्रवाई से नाराज होकर अपने पिता को फोन किया। पूछताछ के दौरान कांस्टेबल का बात करने का लहजा निंदनीय था और उसने वरिष्ठ अधिकारियों की बात अनसुनी की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 November 2026, 9:28 AM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर घंटा चौक पर ढकी नंबर प्लेट वाली कार का चालान काटने के बाद विवाद हो गया। इसके बाद ट्रैफिक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह को सौंपी गई है। आरोप है कि कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्रता की और उनकी बात अनसुनी की। डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया। जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की शाम हेड कांस्टेबल नकुल सूरजपुर घंटा चौक पर चेकिंग कर रहे है।

ये भी पढ़ें-UP Election 2027: BSP पहली बार AI वीडियो से करेगी प्रचार; गांवों तक पहुंचेगा ‘चलो लखनऊ’ संदेश

कार सवार युवक ने पिता को किया फोन

कार सवार युवक ने कार्रवाई से नाराज होकर अपने पिता को फोन किया। उसके पिता नॉलेज पार्क कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार हैं। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। वहां एसओजी टीम को भी बुलाया गया। कांस्टेबल ने टीआई और टीएसआई को घटना की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घंटा चौक पर खड़ी क्रेटा कार की नंबर प्लेट पर सफेद कागज चिपका दिख रहा है।

क्रेटा कार की नंबर प्लेट पर सफेद कागज(IMG:X)

इंस्पेक्टर ने आरोपों को बताया निराधार

इंस्पेक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार हैं और उनका बेटा अस्पताल से जरूरी दस्तावेज लेने कार से गया था। उन्होंने कांस्टेबल से अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों को पकड़ने या गोपनीय कार्रवाई के दौरान कई बार ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल होता है, जिनकी नंबर प्लेट ढकी रहती है।

ये भी पढ़ें-UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव ने खोले चुनावी पत्ते, सपा की पहली लिस्ट में किसे मिला मौका

कांस्टेबल के व्यवहार की हो रही जांच

डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास के अनुसार, पूछताछ के दौरान कांस्टेबल का बात करने का लहजा निंदनीय था और उसने वरिष्ठ अधिकारियों की बात अनसुनी की। इसी आधार पर उसे फिलहाल लाइन हाजिर किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Location :  Uttra Pradesh

Published :  25 November 2026, 9:28 AM IST