ये है योगी आदित्यनाथ का पसन्दीदा शहर ग्रेटर नोएडा: खुले नाले दे रहे मौत को दावत, अफसरों की आंखों पर बंधी पट्टी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा में खुले नाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पांच साल से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 July 2026, 12:35 PM IST

Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शायद ही कोई महीना जाता होगा, जो वह ग्रेटर नोएडा ना आते हो।लेकिन उसके बावजूद भी ग्रेटर नोएडा की हालत बेहद खराब है। हालत यह है कि शहर में काफी स्थानों पर नाले खुले हैं और कई स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे हैं। उसके बावजूद भी अफसर आंखें बंद कर बैठे हैं।

क्या है पूरा मामला?

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ग्रेटर नोएडा की ऐसी मूलभूत परेशानियों को लेकर लगातार सवाल उठाते रहते हैं। अब उन्होंने एक नया और अहम मुद्दा उठाया है। हरेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा में स्थित खुले नाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसको लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

Noida: नौकरी का झांसा, ट्रेनिंग का जाल… साइबर ठगी गैंग के आरोपी ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

5 सालों से उठा रहे आवाज

हरेंद्र भाटी का कहना है कि वह पिछले 5 सालों से शहर में स्थित खुले नालों का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारियों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। एक दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा में एक खुला नाला होने की वजह से बच्चा गिर गया था। हालांकि, समय रहते बच्चों को बचा लिया गया। लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारी ऐसी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Noida: शादी से पहले ही सासू मां ने बहुरानी को खिलवाई जेल की रोटी, कहा- इसी की वजह से मेरे बेटे ने…

सीईओ और अन्य अधिकारियों से लगाई गुहार

उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और अन्य बड़े अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा है कि कृपया इन मुद्दों पर ध्यान दिया जाए नहीं तो वह दिन दो नहीं जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा को उत्तर प्रदेश की आर्थिक नगरी कहा जाता है। लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर हालात बेहद खराब है।

Location :  Noida

Published :  8 July 2026, 12:35 PM IST