ग्रेटर नोएडा किन्नर हत्याकांड: औरत बनकर रहता था युवक, हत्यारे अभिषेक के साथ बनाता था शारीरिक संबंध, इस बात पर हुआ मर्डर

ग्रेटर नोएडा के चर्चित चांदनी हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी अभिषेक उर्फ मोना ने कबूल किया कि उसने अपने साथी की हत्या अवैध संबंध के शक में की। हत्या के बाद आरोपी पूरी रात शव के साथ कमरे में पड़ा रहा। पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 May 2026, 10:26 AM IST

Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित चांदनी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या अवैध संबंध के शक में की थी।

कब मिली थी लाश?

पुलिस के मुताबिक, 24 मई को तुगलपुर गांव स्थित एक कमरे में किन्नर की वेशभूषा में रहने वाले मनोरंजन शर्मा का शव मिला था। घटना के बाद से उसके साथ रहने वाला आरोपी फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नॉलेज पार्क पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

Greater Noida: तुगलपुर गांव में किन्नर ‘चांदनी’ का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली

मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास कच्चे रास्ते पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव निवासी तालिम नगर थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

हत्या के बाद शव के साथ सोता रहा आरोपी

डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब सात साल से मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी के साथ रह रहा था। उसे शक था कि चांदनी किसी और व्यक्ति से बातचीत करने लगा है और देर रात घर लौटता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार को विवाद हुआ।

कैसे की हत्या?

गुस्से में आरोपी ने चांदनी के बाल पकड़कर उसका सिर दीवार में दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पूरे दिन शव के साथ कमरे में ही पड़ा रहा। शाम को जब नशा थोड़ा कम हुआ तो वह कमरे से निकलकर फरार हो गया।

NEET Paper Leak Case: लातूर से कोचिंग संचालक गिरफ्तार, मोबाइल में मिला लीक पेपर

नशे का आदी है आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और अक्सर नशे में रहता था। घटना वाले दिन भी वह भारी नशे में था। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से हत्या करने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला।

10 साल पहले छोड़ दिया था घर

वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मनोरंजन शर्मा मूल रूप से फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला था। करीब दस साल पहले वह घर छोड़कर चला आया था और बाद में किन्नरों के साथ रहने लगा। उसने अपना नाम चांदनी रख लिया था और साड़ी पहनकर मांगकर अपना गुजारा करता था।

Location :  Noida

Published :  27 May 2026, 10:26 AM IST