गोरखपुर में पुलिस परीक्षा : एक गिरफ्तारी ने खोल दिए कई राज, मोबाइल के साथ पकड़ा गया

गोरखपुर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के साथ नकल करते एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 June 2026, 4:38 AM IST

Gorakhpur : जिले में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी के बीच नकल का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। एम्स थाना क्षेत्र स्थित नीना थापा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार 8 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच करने पर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसका वह परीक्षा के दौरान इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद केंद्र प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी की पहचान

पकड़े गए अभ्यर्थी की पहचान रामप्रकाश कुमार पुत्र जयप्रकाश चौहान के रूप में हुई है। वह बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव का रहने वाला बताया गया है।

कानूनी कार्रवाई

थाना एम्स पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Firing in Gorakhpur: पारिवारिक विवाद में खूनी जंग, भाई ने भाई को मारी गोली, गोरखपुर में हड़ंकप

बरामद सामान और जांच

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और परीक्षा का एडमिट कार्ड (छायाप्रति) बरामद किया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या आरोपी किसी संगठित नकल गिरोह से जुड़ा हुआ था या केवल परीक्षा में अनुचित साधन का उपयोग कर रहा था।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि भर्ती परीक्षा की शुचिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 June 2026, 4:02 AM IST