दुल्हन की विदाई से पहले गायब हो गई पूरी बारात! UP के इस रहस्यमयी किले की कहानी कर देगी हैरान

भारत में ऐसे बहुत से किले मौजूद हैं जो अपने इतिहास-सुंदरता और भव्यता के अलावा अपने अंदर समेटे रहस्यों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आज हम बात करेंगे एक ऐसे किले के बारे में जो रात के समय इस किले से अजीब और रहस्यमयी आवाजें भी सुनाई देती हैं, जिससे इसकी रहस्यमय छवि और भी गहरी हो जाती है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 May 2026, 7:31 PM IST

Garh Kundar Fort: उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तक कई ऐसे किले मौजूद हैं जो अपने इतिहास और भव्यता के साथ-साथ रहस्यों के लिए भी जाने जाते हैं। इन किलों से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों के बीच कौतूहल और रोमांच पैदा करती हैं। ऐसा ही एक रहस्यमयी किला उत्तर प्रदेश के झांसी से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां एक बार पूरी बारात अचानक गायब हो गई थी।

ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध

यह किला मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित गढ़कुंडार किला है, जिसे 11वीं सदी का माना जाता है। यह एक पांच मंजिला किला है, जिसमें से दो मंजिलें जमीन के नीचे बताई जाती हैं। इस किले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके निर्माणकर्ता और सटीक निर्माण काल को लेकर आज भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जाता है कि यहां चंदेल, बुंदेला और खंगार जैसे कई राजवंशों का शासन रहा है, जिससे यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध रहा है।

भूल-भुलैया जैसा संरचना

स्थानीय कथाओं के अनुसार, इस किले में अपार खजाने का उल्लेख भी मिलता है, जिससे जुड़ी कई किंवदंतियां प्रचलित हैं। किले की बनावट को लेकर कहा जाता है कि यह एक भूल-भुलैया जैसा संरचना है, जिससे लोग आसानी से रास्ता भटक सकते हैं। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि यह किला दूर से दिखाई देता है लेकिन पास जाने पर इसका स्वरूप बदलता हुआ प्रतीत होता है।

DN Exclusive: हमीरपुर पुल हादसा! बेतवा नदी पर मौत का पुल क्यों बना? 6 मजदूरों की जान का जिम्मेदार कौन?

राजपरिवार से जुड़ी एक दुखद जौहर की कथा

इतिहास से जुड़ी कथाओं में बताया जाता है कि लगभग 1300 ईस्वी के आसपास यहां बुंदेला शासन था। उस समय मुगल शासक मोहम्मद बिन तुगलक द्वारा यहां की राजकुमारी से विवाह का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे राजा मान सिंह ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद आक्रमण और संघर्ष की स्थिति बनी, जिसमें राजपरिवार से जुड़ी एक दुखद जौहर की कथा भी प्रचलित है।

Gen Z Relationships: आज के युवा शादी से क्यों बना रहे दूरी? बदलते रिश्तों की पूरी पड़ताल

50 से 60 लोगों की एक बारात यहां घूमने आई

इसके अलावा, इस किले से जुड़ी एक और रहस्यमयी कहानी भी चर्चा में रहती है। कहा जाता है कि एक बार लगभग 50 से 60 लोगों की एक बारात यहां घूमने आई थी, लेकिन किले के अंदर जाने के बाद वे अचानक लापता हो गए और आज तक उनका कोई पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद कथित तौर पर किले के कई रास्तों को बंद कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय इस किले से अजीब और रहस्यमयी आवाजें भी सुनाई देती हैं, जिससे इसकी रहस्यमय छवि और भी गहरी हो जाती है।

Location :  New Delhi

Published :  29 May 2026, 7:09 PM IST