फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में पूर्व और वर्तमान प्रधान पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश भड़की। मारपीट में दोनों तरफ कुल नौ लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

फतेहपुर में चुनावी रंजिश हुई हिंसक
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में पूर्व और वर्तमान प्रधान पक्षों के बीच चुनावी रंजिश हिंसक रूप ले गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्धन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया।
पुलिस के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पूर्व प्रधान रामप्रसाद निषाद और वर्तमान प्रधान लोकनाथ पाल के बीच पुरानी चुनावी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार शाम पूर्व प्रधान रामप्रसाद अपने साथी सुरेंद्र के साथ बाइक से कोट गांव जा रहे थे। खदेरी नदी पुल के पास उन्हें वर्तमान प्रधान लोकनाथ के भाई सीताराम, श्यामलाल और नीरज ने रोका।
रामप्रसाद निषाद का आरोप है कि उनकी बाइक रोकने के बाद गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में सुरेंद्र, मैना देवी, सोनू, इंद्ररानी और सोमवती घायल हो गए।
Fatehpur Attack: फतेहपुर में रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला पर ईंट से वार, बहू के साथ भी मारपीट
दूसरी ओर, वर्तमान प्रधान लोकनाथ पाल ने कहा कि पूर्व प्रधान रामप्रसाद और उनके साथी नशे की हालत में उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उनके भाई सीताराम ने विरोध किया, तो पूर्व प्रधान और उनके साथियों ने उन पर हमला किया। इस हमले में लोकनाथ, सीताराम, श्यामलाल और नीरज घायल हुए।
दो पक्षों के बीच झगड़ा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों पक्षों के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत स्थिर बताई है।
थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि यह मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
फतेहपुर से सामने आई स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर, मरीज को घसीटते हुए…
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग और प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता के चलते बड़े स्तर की हिंसा की आशंका फिलहाल नहीं है।