
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार (Img: Dynamite News)
Fatehpur: जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के अलर्ट के बीच नगर पालिका ने शहरवासियों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग और शासन की चेतावनी के बाद नगर पालिका ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त सड़कों पर फव्वारे और ठंडे पानी की व्यवस्था की है।
नगर पालिका ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर 22 अस्थायी प्याऊ और 14 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इनसे राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से दोपहर की तपती धूप में ये व्यवस्थाएं लोगों के लिए राहत का कारण बन रही हैं।
Fatehpur: बार बालाओं के डांस कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही मची हलचल
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त चौराहों में सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से फव्वारे चलाए जा रहे हैं। इससे हवा में नमी बढ़ती है और धूलभरी हवाओं के कारण होने वाली गर्मी कम महसूस होती है। उन्होंने कहा कि हीटवेव के दौरान लोगों की सुविधा और स्वास्थ्य को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
फतेहपुर में हीटवेव में राहत के लिए नगर पालिका की पहल
फतेहपुर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच नगर पालिका ने शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर 22 अस्थायी प्याऊ, वाटर कूलर और वाटर स्प्रिंकलर लगाए। राहगीरों और नागरिकों को ठंडा पानी और राहत देने का यह अभियान जारी रहेगा।… pic.twitter.com/VyUVEUSwBX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 21, 2026
स्थानीय लोग नगर पालिका की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। दुकानदारों और राहगीरों ने कहा कि सड़कों पर फव्वारे और प्याऊ व्यवस्था उनके लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इससे न केवल गर्मी से राहत मिल रही है, बल्कि धूल और प्रदूषण से भी कुछ हद तक सुरक्षा मिल रही है।
देवरिया में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, 100 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ तेल
नगर पालिका के अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि गर्मी के समय में अधिक से अधिक पानी पिएं, धूप में कम समय बिताएं और बच्चों व बुजुर्गों को विशेष ध्यान दें। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान के तहत शहर में समय-समय पर और अधिक वाटर कूलर और फव्वारे लगाए जा सकते हैं।
Location : Fatehpur
Published : 21 May 2026, 3:21 PM IST