CJP की तरह Video बनाते हुए School में एंट्री! Noida आप नेता पर कसा अब पुलिस का शिकंजा

नोएडा में आम आदमी पार्टी नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति सरकारी स्कूल परिसर में प्रवेश कर वीडियो बनाया। मामले में स्कूल स्टाफ की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 August 2026, 11:37 AM IST

Noida: नोएडा में आम आदमी पार्टी नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति सरकारी स्कूल परिसर में प्रवेश कर वीडियो बनाया। मामले में स्कूल स्टाफ की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सरकारी स्कूल में जबरन वीडियो बनाने का आरोप

मामला सरकारी स्कूल में घुसकर वीडियो रिकॉर्डिंग करने से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि गुरिधरपुर सुनारसी स्थित माध्यमिक विद्यालय में बिना अनुमति पहुंचकर वीडियो बनाया गया।

इस मामले में आरोपी के साथ करीब 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CJP के 'स्कूल बदलो अभियान' से जुड़ा बताया जा रहा मामला

यह मामला CJP के 'स्कूल बदलो अभियान' से जुड़ा बताया जा रहा है। अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर वीडियो और निरीक्षण किए जाने की बात सामने आई है।

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में भी FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में भी इसी तरह के मामले में FIR दर्ज हुई है।

FIR दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सवाल उठाए हैं और कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Location :  Noida

Published :  23 August 2026, 11:37 AM IST