उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अलग-अलग जिलों में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग (IT) द्वारा छापेमारी की जा रही है। आईटी की इस कार्रवाई को लेकर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान
Lucknow: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग (आईटी) ने बुधवार को बड़ा अभियान शुरू किया। आईटी टीम द्वारा लखनऊ, बस्ती, सोनभद्र मेंं आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग (IT) ने छापेमारी की जा रही है। रेड की यह कार्रवाई लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उनके घर और दफ्तर पर की गई। जानकारी के अनुसार, रेड के दौरान 50 से अधिक आयकर अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहे।
उमाशंकर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
इस कार्रवाई पर प्रदेश सरकार के मंत्री Dinesh Pratap Singh ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उमाशंकर सिंह पिछले दो वर्षों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में आयकर विभाग की कार्रवाई “संवेदनहीन” प्रतीत होती है।
मंत्री ने लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों में विधायक का पूरा समय और धन इलाज में खर्च हो रहा है, उनके अधिकांश व्यवसाय बंद हैं और वे आइसोलेशन में रह रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मंत्री ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान होता है तो संबंधित संस्थाएं जिम्मेदार होंगी।
श्री उमाशंकर सिंह विद्यायक रसड़ा जनपद बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है के घर में आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है।
देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि श्री उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, वर्तमान… pic.twitter.com/Z3Wl8D3R8S
— Dinesh Pratap Singh (@RBLDineshSingh) February 25, 2026
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े इनपुट के आधार पर की गई है। हालांकि विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
छापेमारी के दौरान आवास को अस्थायी रूप से सीलनुमा स्थिति में रखा गया और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर और नर्स के आने-जाने पर भी रोक लगाई गई, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।
UP Income Tax Raid: क्या है वह मामला जिसके कारण IT के रडार पर आये उमाशंकर
उमाशंकर सिंह रसड़ा (जनपद बलिया) से विधायक हैं और पिछले दो वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके दो बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं और फिलहाल वे लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी वे स्वास्थ्य कारणों से शामिल नहीं हो सके।
कौन है उमाशंकर सिंह, जिनके ठिकानों पर आयकर रेड से मचा हड़कंप; जानिये पूरा अपडेट
आयकर विभाग की रेड के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष इसे संवेदनशील समय में की गई कार्रवाई बता रहा है, जबकि आयकर विभाग इसे नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा मान रहा है। फिलहाल जांच जारी है और विभाग की विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।