
प्रतीकात्मक छवि (Image Source Internet)
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कांगो से लौटे दो युवकों में इबोला वायरस संक्रमण की आशंका के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों युवकों के घर पहुंची और उन्हें परिवार समेत निगरानी में रखा गया। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगरा में इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दोनों युवकों में फिलहाल इबोला संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले हैं और उनकी हालत सामान्य है।
आगरा के प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के मामलों को देखते हुए वहां से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कांगो से लौटे दोनों युवकों की भी स्क्रीनिंग की गई थी। जांच के दौरान उनमें:
सरकारी गाइडलाइन के अनुसार दोनों की सात दिन तक निगरानी की जाएगी।
रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइन के अनुसार प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाती है।
उन्होंने कहा कि टीम ने दोनों युवकों की जांच की है और फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। अगर सात दिन के निगरानी समय के दौरान किसी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो उनके सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
जानकारी के अनुसार, कांगो से लौटे एक 32 वर्षीय युवक 28 अगस्त को मुंबई पहुंचा था। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले इबोला वायरस की जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था।
वहीं, दूसरा युवक 28 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट के रास्ते भारत पहुंचा था। वहां भी उसकी स्क्रीनिंग की गई और सैंपल लिए गए।
दोनों यात्रियों की रिपोर्ट दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थी।
अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने निगरानी बढ़ाई है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करें।
Location : Agra
Published : 1 September 2026, 5:03 PM IST
Topics : Agra Ebola News Agra Health News Ebola Virus Alert UP Ebola Virus India Ebola Virus Symptoms