एक्शन मोड में डीएम महेंद्र सिंह तंवर कुशीनगर में होली पर हाई अलर्ट, पडरौना चीनी मिल की जमीन जांच में बड़ा खुलासा

कुशीनगर में होली को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। वहीं, पडरौना चीनी मिल की जमीन जांच में करीब 150 एकड़ पर अनियमितता सामने आई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर कानूनी कार्रवाई और मिल संचालन पर चर्चा की गई।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 February 2026, 6:47 PM IST

Kushinagar: कुशीनगर में होली से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। होलिका दहन 3 मार्च और होली 4 मार्च 2026 को शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्त इंतजाम कर दिए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जिले भर में सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। साफ संदेश है कि त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

कुशीनगर जिले में 2 सुपर जोनल, 6 जोनल और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कसया, हाटा और तमकुहीराज क्षेत्र की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा को दी गई है, जबकि पडरौना, खड्डा और कप्तानगंज क्षेत्र के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेम कुमार राय को तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहने और कानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्ट्रेट में 05564-240590 नंबर के साथ कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। धारा 163 लागू है और इसका कड़ाई से पालन कराने की बात प्रशासन ने साफ कर दी है।

शराब कांड मामला: केजरीवाल के बरी होने के खिलाफ CBI का सख्त रुख, निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती

पडरौना चीनी मिल की जमीन पर बड़ा खुलासा

इसी बीच विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जिसमें बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा शुरू करने पर चर्चा की गई। बैठक में जमीन अभिलेखों की जांच रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया। जांच में सामने आया कि करीब 100 एकड़ जमीन पर फिलहाल खेती हो रही है, जबकि लगभग 50 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त कर कब्जा किया गया है। कुल मिलाकर करीब 150 एकड़ भूमि पर अनियमितता की बात सामने आई है।

अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को ललकारा, कहा- “मुझसे छुटकारा पाने के लिए अब मेरी हत्या करवानी पड़ेगी”

प्रशासन ने इस मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। किसानों की ओर से छोटेलाल सिंह समेत कई प्रतिनिधियों ने मिल को दोबारा चालू कराने की मांग रखी। किसानों ने यहां तक कहा कि यदि कोई सक्षम पक्ष मिल संचालन के लिए आगे आता है तो वे गन्ना मूल्य से जुड़े अपने वाद उच्च न्यायालय से वापस लेने को तैयार हैं और केवल मूलधन लेने पर सहमत होंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मिल दोबारा चालू होने या नई मिल लगने से इलाके में रोजगार बढ़ेगा और किसानों की आय में इजाफा होगा। फिलहाल एक तरफ होली की सुरक्षा को लेकर सख्ती है, तो दूसरी तरफ जमीन अनियमितता को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में दिख रहा है।

Location : 
  • Kushinagar

Published : 
  • 27 February 2026, 6:47 PM IST