
DGP राजीव कृष्ण ने सम्मान किया
Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को भावुक माहौल देखने को मिला, जब पुलिस विभाग के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर उनके लंबे और सराहनीय सेवा काल की प्रशंसा की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
इन वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ सम्मान
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रंथ एलवी एंटनी देव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर राकेश प्रकाश सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक मानवाधिकार मुख्यालय मनी राम सिंह शामिल रहे। तीनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और पुलिस विभाग में अहम योगदान दिया।
डीजीपी ने की कार्यशैली की सराहना
विदाई समारोह के दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस विभाग में इन अधिकारियों की सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि तीनों अधिकारियों ने अपनी ईमानदार कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से विभाग को मजबूत करने का काम किया है। उनके अनुभव से युवा अधिकारियों को लगातार सीख मिलती रहेगी।
Location : Lucknow
Published : 29 May 2026, 7:45 PM IST