
देवरिया पुलिस
देवरिया: यूपी के जनपद देवरिया में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार, 9 मई को जनपदीय पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/4 के तहत कठोर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत थाना भटनी से एक अभियुक्त शिरीश तिवारी पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार तिवारी, निवासी नोनापार, थाना भटनी, जनपद देवरिया के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, शिरीश का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है, जिसमें उसके खिलाफ थाना भटनी में मुकदमा संख्या 65/2021 (धारा 147, 148, 323, 504, 506, 427, 324 भादवि) और मुकदमा संख्या 314/2023 (धारा 307, 504, 34 भादवि) जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
प्रशांत सिंह पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई
इसके अलावा, थाना सलेमपुर से दो अभियुक्तों, प्रशांत सिंह पुत्र राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह, निवासी बंजरिया, थाना सलेमपुर और अम्बरीश कुशवाहा पुत्र रामप्रीत कुशवाहा, निवासी बभनौली पाण्डेया, थाना सलेमपुर के खिलाफ भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्रशांत सिंह के खिलाफ सलेमपुर थाने में मुकदमा संख्या 388/2024 (धारा 317(2), 341(2) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम), मुकदमा संख्या 231/2020 (धारा 147, 323, 504, 506 भादवि) और मुकदमा संख्या 160/2019 (धारा 147, 323, 325, 427, 452, 504, 506 भादवि) जैसे मामले दर्ज हैं।
अम्बरीश कुशवाहा का नाम भी शामिल
वहीं, अम्बरीश कुशवाहा का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर है, जिसमें मुकदमा संख्या 49/2025, 208/2023 और 301/2023 (धारा 3/25 आर्म्स एक्ट), मुकदमा संख्या 225/2023 (धारा 504, 506 भादवि) और मुकदमा संख्या 300/2023 (धारा 307 भादवि) शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है। इन अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई से न केवल अपराध पर अंकुश लगेगा, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।
स्थानीय लोगों ने की सराहना
दूसरी तरफ, स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और इसे अपराधमुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
Location : Deoria
Published : 9 May 2025, 3:43 PM IST
Topics : Big Action Deoria Goonda Act