“नंद के घर आनंद भयो…” देवरिया में कान्हा के जन्मोत्सव की ऐसी तैयारी, नगर पालिका से पुलिस लाइन तक दिखेगा भक्ति का रंग

देवरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। नगर पालिका परिषद से लेकर पुलिस लाइन तक कान्हा की बाल लीलाओं और कृष्ण-सुदामा की दोस्ती को झांकियों में सजाया गया है। रंगीन रोशनी और भव्य सजावट के बीच श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 September 2026, 2:54 PM IST

Deoria: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देवरिया जनपद में तैयारियां अपने अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नगर पालिका परिषद कार्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक पूरा परिसर कृष्णमय नजर आ रहा है। कहीं नंदलाल की बाल लीलाओं की झांकी सजी है, तो कहीं भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता सनातन संस्कृति और प्रेम का संदेश देती दिखाई दे रही है।

जन्माष्टमी पर सजाई गईं अनोखी झांकियां

नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा, माता देवकी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं। रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक रोशनी और धार्मिक प्रतीकों से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में बदल गया है। कार्यक्रम का अंतिम रूप देने के लिए नगर पालिका ई.ओ संजय तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, सहित विभिन्न वार्डो के सदस्य झांकियों को अंतिम रूप देने में मनोयोग से लगे हुए हैं। साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

पुलिस लाइन में भी कान्हा की भव्य झांकियां

वहीं देवरिया पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और उनके आदर्शों को अलग-अलग झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। झांकियां श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण के धर्म, कर्म, प्रेम, मित्रता और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष का संदेश देती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें- इंसान ही नहीं, अब बसंती भी काटेगी केक! बलिया के युवक ने भैंस के चौथे जन्मदिन पर दी ऐसी दावत, दिल जीत लेगा वीडियो

दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

भक्ति, आस्था और सुरक्षा पर प्रशासन की नजर

जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। , वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर लगातार तैयारियों में लगा हुआ है। कुल मिलाकर देवरिया में जन्माष्टमी का उत्सव सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, श्रीकृष्ण के आदर्शों और भक्ति की उस परंपरा का उत्सव बनता दिखाई दे रहा है, जिसमें हर तरफ गूंजेगा- “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!”

ये भी पढ़ें- कान्हा के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा मनगढ़ धाम, आधी रात होगा महाअभिषेक; उमड़ेगा आस्था का सैलाब

देवरिया में कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है और नगर पालिका से लेकर पुलिस लाइन तक पूरा माहौल श्रीकृष्ण की भक्ति में रंग चुका है। 

Location :  Deoria

Published :  4 September 2026, 2:54 PM IST