चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब देवा भी पहुंचा सलाखों के पीछे! देवरिया में बाइक लूटकांड का एक और पर्दाफाश

गौरीबाजार में मारपीट कर बाइक छीनने के मामले में पुलिस पहले ही पांच लोगों को पकड़ चुकी थी। अब फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 October 2026, 8:51 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गौरीबाजार थाना क्षेत्र में मारपीट कर बाइक छीनने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवम यादव उर्फ देवा (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने 11 अक्टूबर की शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे कालाबन गांव के पास सड़क से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

4 अक्टूबर की रात हुई थी बाइक लूट

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर की रात ग्राम खैरटिया के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल छीन ली गई थी। बाइक का नंबर UP52AZ9641 है। पीड़ित की शिकायत पर गौरीबाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 417/2026 दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त हुई देवरिया पुलिस! महज एक शिकायत पर वापस मिले 28,000 रुपये, पीड़ितों को राहत

पहले चार आरोपी और एक बालक पकड़े गए थे

पुलिस ने 6 अक्टूबर को मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया था। उस समय कथित लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलों के साथ छीनी गई बाइक भी बरामद की गई थी। इसी मामले में शिवम यादव उर्फ देवा फरार चल रहा था।

पापा, शराब के लिए पैसे दो, मना करने पर कलयुगी बेटे ने ले ली पिता की जान, देवरिया पुलिस ने ऐसे दबोचा

पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी शिवम यादव उर्फ देवा पुत्र रामसकल यादव है। वह कालाबन पाक टोला, थाना गौरीबाजार का निवासी बताया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, कांस्टेबल आशुतोष यादव, अभिषेक यादव और धनंजय प्रताप शामिल रहे।

Location :  Deoria

Published :  12 October 2026, 8:51 PM IST

Advertisement