
देवरिया में अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में जिला मुख्यालय से करीब 26 किलोमीटर दूर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कतौरा गांव में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ टूटा मिलने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना से नाराज दलित समाज के लोगों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को दोबारा क्षतिग्रस्त किया गया है। इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोषी की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें: Deoria News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए थे माता-पिता, घर लौटे तो कमरे में मिला बेटे का शव; जांच में जुटी पुलिस
अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद अधिकारियों ने नई प्रतिमा लगवाने, घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के भरोसे के बाद ग्रामीण धरना समाप्त करने के लिए राजी हुए।
देवरिया में अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें: Deoria News: गुरु नानक जयंती पर मानव सेवा की मिसाल, दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर दिया भाईचारे का संदेश
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव में दो बार डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है।
मौके पर पहुंची पुलिस (Img: Dynamite News)
उन्होंने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
Location : Deoria
Published : 26 November 2026, 4:42 PM IST
Topics : Ambedkar statue damaged Deoria Deoria breaking news Hindi Deoria News Gauribazar Deoria news UP news today Deoria