हिंदी
स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बढ़या बुजुर्ग में सोमवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की उपस्थिति से जुड़ी खामियां सामने आईं। कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र के अभिलेखों में 40 बच्चों की हाजिरी दर्ज थी, लेकिन मौके पर केवल 10 बच्चे उपस्थित पाए गए।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय, कम्पोजिट विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक और बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ प्रार्थना सभा, खेलकूद उपकरण, पीटीएम रजिस्टर, डिजिटल उपस्थिति, रसोईघर और मध्याह्न भोजन से जुड़े अभिलेखों की जांच की।
कम्पोजिट विद्यालय में बच्चे मौजूद थे, लेकिन शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की नियमित निगरानी करने को कहा।
आंगनबाड़ी केंद्र के अभिलेखों में 40 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर करीब 10 बच्चे ही मिले। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को सहायिका के साथ समन्वय बनाकर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाल पेंटिंग और पहल पुस्तकों के माध्यम से बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को रोचक बनाने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी को केंद्र की नियमित निगरानी कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
पापा, शराब के लिए पैसे दो, मना करने पर कलयुगी बेटे ने ले ली पिता की जान, देवरिया पुलिस ने ऐसे दबोचा
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, बेहतर शिक्षा और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लापरवाही दूर कर व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
Location : Deoria
Published : 12 October 2026, 4:51 PM IST