अफसर नहीं, ‘मास्टर साहब’ कहिए! देवरिया स्कूल में BSA का निरीक्षण, ली बच्चों की क्लास

देवरिया में BSA डॉ. रामजियावन मौर्य ने बैतालपुर ब्लॉक के कई बेसिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के साथ उनकी शैक्षिक समझ परखी। कुछ स्कूलों में कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 August 2026, 5:02 PM IST

Deoria: देवरिया में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य ने विभिन्न विकासखंडों के बेसिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए ने विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ-साथ पठन-पाठन की गुणवत्ता भी परखी। निरीक्षण के दौरान बीएसए खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए और कक्षा में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया।

कक्षा में बच्चों से किए सवाल-जवाब

उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षिक समझ को भी परखा। बच्चों के जवाब और उनकी पठन क्षमता देखकर बीएसए ने संतोष जताया। वहीं कुछ विद्यालयों में मिली कमियों पर उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने की हिदायत दी।

Deoria News: स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं पर आजाद हिंद सेना वाहिनी का हल्लाबोल, DM से जांच की मांग

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने बैतालपुर ब्लॉक के बड़हरा सुल्तानपुर और बड़हरा अनंत समेत तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। बड़हरा सुल्तानपुर विद्यालय में कई बच्चे ड्रेस में नहीं मिले। इसके अलावा छात्र उपस्थिति को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर बीएसए ने शिक्षकों को शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने और ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश दिए।

बड़हरा अनंत में बेहतर मिली व्यवस्था

वहीं बड़हरा अनंत प्राथमिक विद्यालय में करीब 78 बच्चे उपस्थित मिले और सभी बच्चे ड्रेस में थे। बीएसए ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों को श्वसन क्रिया और प्रकाश संश्लेषण के बीच अंतर समझाया। साथ ही पेड़-पौधों और वृक्षारोपण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों ने सवालों के अच्छे जवाब दिए।

Deoria: 520 रुपये और पर्स के साथ खंडहर मकान में छिपा था आरोपी, लूट के मामले में पुलिस ने ऐसे दबोचा

ऑनलाइन अटेंडेंस पर विशेष जोर

बीएसए ने कहा कि जिले के अन्य विद्यालयों को बड़हरा अनंत प्राथमिक विद्यालय से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शत-प्रतिशत ऑनलाइन अटेंडेंस सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को दो टैबलेट और सिम उपलब्ध कराए गए हैं। बीएसए के मुताबिक ऑनलाइन अटेंडेंस की स्थिति में सुधार हुआ है और जल्द ही जिले में शत-प्रतिशत ऑनलाइन अटेंडेंस सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

Location :  Deoria

Published :  13 August 2026, 5:02 PM IST