कानपुर-झांसी हाईवे पर ऐसा क्या हुआ कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए? 2 की जान गई

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 July 2026, 1:09 AM IST

Kanpur : कानपुर देहात में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर मौत बनकर सामने आया। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव के पास नेशनल हाईवे पर झांसी से कानपुर जा रही इनोवा कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे की बैरिकेडिंग कार के अगले हिस्से से घुसकर पीछे तक निकल गई।

कार में सवार थे 5 लोग

हादसे के समय इनोवा कार में कुल 5 लोग सवार थे। भीषण टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों का इलाज जारी है।

कानपुर किडनी कांड: 12वीं पास रोहित निकला मास्टरमाइंड, 1000 पन्नों की चार्जशीट में खुला सच

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

तेज रफ्तार बताई जा रही वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है।

Location :  Kanpur

Published :  8 July 2026, 1:07 AM IST