यमुना बाढ़ से प्रभावित गांव की सुध लेने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र

  यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सक्रियता दिखाई है। गुरुवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी से मिला और बाढ़ग्रस्त पलटू का पुरवा गांव की बदहाल स्थिति को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 August 2025, 4:13 PM IST

Fatehpur:  यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सक्रियता दिखाई है। गुरुवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी से मिला और बाढ़ग्रस्त पलटू का पुरवा गांव की बदहाल स्थिति को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक,  मांग पत्र में स्पष्ट किया गया कि पलटू का पुरवा गांव का मुख्य मार्ग लगभग ढाई सौ मीटर लंबा है, जो आसपास की जमीन से नीचा है। जैसे ही यमुना में बाढ़ आती है, यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे गांव का मुख्य सड़क से संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों को आवागमन, इलाज और जरूरी सुविधाएं पाने में भारी कठिनाई होती है।

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि इस मुख्य मार्ग को कम से कम दो मीटर ऊंचा किया जाए और उसी ऊंचाई पर जल निकासी के लिए एक मजबूत पुलिया का निर्माण किया जाए, ताकि हर साल बाढ़ के दौरान गांव का संपर्क बाकी क्षेत्र से न कटे।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ के बाद गांवों में फैली गंदगी, जलभराव और संक्रमण की आशंका पर भी चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि तुरंत चिकित्सीय दल गांव में भेजा जाए, जिससे वायरल बुखार और जलजनित बीमारियों से लोगों को समय पर उपचार मिल सके। साथ ही, गांव में कीटनाशक छिड़काव और सफाई अभियान भी चलाया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल थे, जिनमें आशीष गौड़, शेख एजाज अहमद, देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, अभय शुक्ला, जब्बर सिंह और गणेश तिवारी प्रमुख थे। प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाता है, तो कांग्रेस पार्टी गांव की जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ED Raid: लखनऊ-नोएडा- मेरठ में ईडी के छापे, निलंबित IAS के ‘फिक्सर’ निकांत जैन पर बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के समय ग्रामीणों को यही समस्याएं झेलनी पड़ती हैं, लेकिन अब इस पर स्थायी समाधान की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाने और तत्काल आवश्यक कार्यवाही की मांग की।

Instagram Update: धासू है इंस्टाग्राम का नया रीपोस्ट फीचर, मगर यूजर्स ने किया ट्रोल

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 7 August 2025, 4:13 PM IST