Chandauli Crime: नौकरी और मकान का झांसा देकर महिलाओं को बनाते थे बंधक, ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का खुलासा

चंदौली जिले में पुलिस ने महिलाओं को नौकरी और मकान दिलाने का झांसा देकर बंधक बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। आरोप है कि गिरोह की ओर से पीड़ित महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था और पैसे की वसूली की जाती थी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 August 2026, 7:14 PM IST
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने महिलाओं को नौकरी और मकान दिलाने का झांसा देकर बंधक बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। आरोप है कि गिरोह की ओर से पीड़ित महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था और पैसे की वसूली की जाती थी।

मुगलसराय पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विजय कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी गिरोह का सरगना

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना विजय कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी समेत तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

आरोप है कि गिरोह महिलाओं को नौकरी और रहने के लिए मकान दिलाने का लालच देता था। इसके बाद उन्हें डहिया स्थित एक मकान में ले जाकर कथित तौर पर बंधक बना लिया जाता था।

महिला आरोपी खुद को बताती थी CBI अधिकारी

पुलिस के अनुसार, गिरोह में शामिल महिला आरोपी अंजली गुप्ता खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित महिलाओं को डराती-धमकाती थी।

आरोप है कि महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जाती थी। इसके अलावा उनके परिवार वालों से पैसे की मांग की जाती थी और फोन-पे के जरिए भी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी।

छापेमारी में बरामद हुआ सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई अहम सामान बरामद किए हैं।

बरामदगी में शामिल हैं:

  • 8 मोबाइल फोन
  • ₹72,300 नकद
  • 9 एटीएम कार्ड
  • फर्जी दस्तावेज
  • पासबुक और चेकबुक
  • कथित टॉर्चर किट
  • पल्सर बाइक और स्कूटी

पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अब तक ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Chandauli

Published :  28 August 2026, 7:14 PM IST