शिक्षक MLC चुनाव में गोला में बंपर वोटिंग, 82% मतदाताओं ने डाले वोट

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को गोला ब्लॉक सभागार स्थित बूथ संख्या 59 पर 82 प्रतिशत मतदान हुआ।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 October 2026, 6:25 PM IST

Gorakhpur:  गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को गोला ब्लॉक सभागार स्थित बूथ संख्या 59 पर 82 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। इस दौरान कुल 467 पंजीकृत मतदाताओं में से 383 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुबह वोटिंग की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी देखने को मिली।

बूथ पर कुल 467 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 377 पुरुष और 90 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान समाप्त होने तक 317 पुरुषों और 66 महिलाओं ने वोट डाले। इस तरह कुल 383 मतदाताओं ने मतदान किया और बूथ पर 82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव में माध्यमिक विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों तथा सरकारी और गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय रहे नेता और कार्यकर्ता

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर गोला में राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में विधायक राजेश त्रिपाठी सक्रिय रहे। वहीं, भाजपा से बागी होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बने संजयन त्रिपाठी के समर्थन में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और सपा कार्यकर्ता जुटे रहे। दोनों पक्षों के समर्थकों की सक्रियता के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गोरखपुर: मारपीट मामले में 5 साल की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये जुर्माना भी ठोका

सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गोला के प्रभारी दरवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार और एसडीएम गोला मनीष कुमार लगातार मतदान की स्थिति पर नजर बनाए रहे।

भाजपा को खोल लेनी चाहिए वोट चोरी की यूनिवर्सिटी, सैफई में मतदान के बाद अखिलेश यादव का सत्ता पर तीखा प्रहार

प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और पुलिस की मुस्तैदी के बीच मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। गोला बूथ पर 82 प्रतिशत मतदान ने चुनाव में शिक्षकों की भागीदारी को दर्शाया।

Location :  गोरखपुर

Published :  23 October 2026, 6:23 PM IST