Budaun News: बारातियों के साथ किन्नरों का तमंचे वाला हंगामा! पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

बदायूं के थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बीती रात प्रेम शंकर की बेटी की बारात थाना मूसा जाग क्षेत्र के गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई थी। दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के मुताबिक शाम की शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 April 2026, 11:50 AM IST

Budaun: बदायूं के थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बीती रात प्रेम शंकर की बेटी की बारात थाना मूसा जाग क्षेत्र के गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई थी। दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के मुताबिक शाम की शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थी। लेकिन प्रातः के समय भांवरो की रस्म शुरू होने वाली थी। इसी दौरान बोलेरो कार में सवार आधा दर्जन किन्नर दुल्हन के घर के नजदीक ठहरी बारात परिसर में आ गये और दूल्हा पक्ष से ₹11000 मांगने लगे।

किन्नरों को देख दुल्हन पक्ष के तमाम नातेदार रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। दुल्हन के पिता के मुताबिक दूल्हा के पिता ₹1100 दे रहे थे लेकिन किन्नर ₹11000 की मांग को लेकर अड़े हुए थे रूपयों की मांग पूरी न करने पर किन्नर अर्धनग्न होकर अश्लील हरकतें करने लगे जिसका बाराती विरोध करने लगे।

बदायूं में बाइक सवार ने युवक को कुचला, बाराबंकी में सड़क पर गिरे लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा

किन्नरों ने निकाला तमंचा

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी हो गई बात आगे बढ़ गई, तुरंत ही किन्नरों ने बोलेरो कर में रखा तमंचा निकालकर एक किन्नर ने फायर शुरू कर दिया। पथराव में बाराती पक्ष का गौरव निवासी कथरा घायल हो गया फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और कीन्नर को बंधक बना लिया।

Assembly Election 2026 Voting Live: मुर्शिदाबाद में नारेबाजी के धरने पर बैठे हुमायूं कबीर, 11 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भिजवाए और कीनन की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें कई लाठी डंडे और तमंचा बरामद हुआ कुछ धारदार हथियार भी मिले। पुलिस ने किन्नरो को उन्हीं की गाड़ी में बिठा दिया गया थाने ले जाने की से पहले गांव वाले गाड़ी को घेर लिया और विरोध करने लगे। मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर लोगों द्वारा समझाने पर किन्नरों की गाड़ी पुलिस हिरासत में आगे बढ़ाने दी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करीब आधा दर्जन किन्नर को थाने ले गई इसके बाद भावरो की रस्म शुरू की गई।

Location :  Budaun

Published :  23 April 2026, 11:50 AM IST