Budaun Accident: तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; परिवार में मचा कोहराम

बदायूं जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में घूरनपुर और मुडारी सिधारपुर गांवों के बीच हुआ।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 October 2026, 12:31 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में घूरनपुर और मुडारी सिधारपुर गांवों के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

पप्पन की मौके पर मौत, सोहेल गंभीर घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में घूरनपुर निवासी पप्पन पुत्र छुट्टन (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार सोहेल पुत्र लड्डन (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल सोहेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सहसवान में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पप्पन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Location :  Budaun

Published :  15 October 2026, 12:31 PM IST