बाबा साहब अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस को मनाया जाता है, लेकिन इस बार प्रशासन ने इसको मनाने की इजाजत को रद्द कर दिया, जिसको लेकर सपा नेताओं में रोष का माहौल हैं।

सपा का विरोध
Lucknow: बाबा साहब अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस को मनाया जाता है, लेकिन इस बार प्रशासन ने इसको मनाने की इजाजत को रद्द कर दिया, जिसको लेकर सपा नेताओं में रोष का माहौल हैं। शुक्रवार को लखनऊ में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रेस वार्ता की जिसमे सांसद आर के चौधरी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर बाबा साहब के अपमान करने का आरोप लगाया और कहा भाजपा का रवैया तानाशाही पूर्ण है,उससे लोकतंत्र का अपमान होता है।
अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को मनाया जाता है, ये कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कल मनाया जाना था लेकिन पुलिस, प्रशाशन ने उसे भाजपा के इशारे पर रद्द कर दिया जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी शामिल होना था। उन्होने आगे कहा बाबा साहब अम्बेडकर हमारे भगवान हैं, उनकी बदौलत हम आज टाई लगा रहे हैं और हम तालाब में पानी नहीं पी सकते थे, आज हमे पानी भी मिल रहा है, तो उनकी बदौलत मिल रहा है। आज उनके आरक्षण,संविधान को खत्म किया जा रहा है और SIR के माध्यम से आज वोट देने पर भी खतरा पैदा हो गया है।