भाजपा ऐसी ही Love Story बनाती है, जानें अखिलेश यादव ने क्यों बोली इतनी बड़ी बात?

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में जमकर बवाल हुआ है। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस फिल्म पर भाजपा को घेरने का काम किया है। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए जमकर भाजपा की क्लास लगाई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 February 2026, 7:07 PM IST

Lucknow: हाल ही में "यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म को लेकर तेजी के साथ विरोध पैदा होता जा रहा है। लगातार यादव समाज के लोग इस फिल्म के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले अखिलेश यादव?

पत्रकारों ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि आप "यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म को किस नजरिये से देखते हैं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा, "यह सब भारतीय जनता पार्टी की लव स्टोरी है।" उन्होंने सीधे तौर पर इस फिल्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घरेने का काम किया है। इसके बाद मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया है।

क्यों हो रहा फिल्म का विरोध?

आपको बता दें कि "यादव जी की लव स्टोरी" आगामी 27 फरवरी 2026 को रिलीज होनी है, लेकिन सिनेमाघर में फिल्म के रिलीज होने से पहले ही यादव समाज के लोगों के बीच आक्रोश है। इस फिल्म को "लव जिहाद" के नजरिये से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि फिल्म में लड़की यादव समाज की और लड़का मुस्लिम समाज से जुड़ा है।

फिल्म के निर्माता कौन?

इस फिल्म में एक्ट्रेस का रोल ग्रेटर नोएडा में रहने वाली प्रगति तिवारी निभा रही हैं। इस फिल्म के निर्माता संदीप तोमर और निर्देशक अंकित भड़ाना हैं। आपको बता दें कि प्रगति तिवारी इस फिल्म को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें प्रगति बोल रही हैं कि हम किसी को आहत नहीं करना चाहते।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

प्रगति ने वीडियो में कहा, "हमने कभी भी समाज, परिवार या किसी वर्ग पर टिप्पणी नहीं की है। हमारी टीम में हर तरह के लोग हैं और हम सबका सम्मान करते हैं, लेकिन लोगों ने कुछ व्यूज के लिए इतना भला-बुरा कहा। फिल्म बनाने से पहले ही यादव समाज से खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिला है, लेकिन बिना फिल्म देखे किसी को लेकर पहले ही राय बना लेना गलत है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 20 February 2026, 7:07 PM IST