लखनऊ अग्निकांड के बाद बांदा में बड़ा एक्शन! अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मिलीं खामियां, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ अग्निकांड के बाद बांदा प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। औचक निरीक्षण में कई निजी अस्पतालों और संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमियां सामने आई हैं। कुछ जगहों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं, जबकि एक बड़े कोचिंग संस्थान पर भी कार्रवाई हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 June 2026, 6:50 PM IST

Banda: लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद बांदा प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंडलायुक्त अजीत कुमार ने मंगलवार को शहर के निजी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह फायर सेफ्टी व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

अस्पतालों को 24 घंटे में सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कुछ निजी अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं पाया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आग बुझाने से AI के भविष्य तक… NCC कैंप में कैडेट्स ने सीखी ऐसी बातें जो बदल सकती हैं उनका कल

निरीक्षण के समय सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फायर उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से जांच की।

कोचिंग सेंटर पर भी गिरी प्रशासन की नजर

जांच के दौरान आकाश कोचिंग सेंटर में भी सुरक्षा मानकों से जुड़ी कमियां सामने आईं। इस पर मंडलायुक्त ने सुरक्षा मानक पूरे होने तक कक्षाएं संचालित न करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

एक बाउंड्री वॉल, महीनों की शिकायत और फिर SDM ऑफिस में हंगामा! आखिर युवक को क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

होटल, लाइब्रेरी और सार्वजनिक स्थलों की जांच जारी

प्रशासन का विशेष अभियान केवल अस्पतालों और कोचिंग संस्थानों तक सीमित नहीं है। शहर के होटल, लाइब्रेरी और अन्य सार्वजनिक स्थलों की भी लगातार जांच की जा रही है। अधिकारियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा प्रभावित न हो। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कहा कि सभी संस्थानों को फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

Location :  Banda

Published :  23 June 2026, 6:50 PM IST